Daily Horoscope

MPPSC Result 2018 : बेटियों ने मारी बाजी, 51 प्रतिशत सीटों पर जमाया कब्जा

Updated: शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019 (18:44 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश में बेटियां बेटों से आगे हैं और लगातार कामयाबी की नई इबादतें लिख रही हैं। इसका प्रमाण राज्यसेवा परीक्षा-2018 के नतीजों को देखने को मिलता है जहां बेटियों ने अपना परचम लहराया है। डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी समेत कई प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति हासिल करने वालों में आधी लड़कियां हैं। 
 
राज्यसेवा में घोषित कुल 286 पदों में से 146 पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। लड़कियों की सफलता के बढ़े प्रतिशत में उम्मीदवारों की मेधा के साथ महिला आरक्षण लागू करने के फॉर्मूले में हुए सुधार की भूमिका भी अहम मानी जा रही है।
 
महिलाओं के चयन के लिहाज से राज्यसेवा में सफलता का प्रतिशत 51 प्रतिशत रहा है। डिप्टी कलेक्टर के कुल 26 पदों में 13 पर महिलाएं चयनित हुई हैं।

डीएसपी के 10 में से 6, नायब तहसीलदार के 75 में से 36 और वाणिज्यिक कर अधिकारी के 5 में से 3 पदों पर भी महिलाएं ही हैं। इससे पहले कभी भी राज्यसेवा में महिलाओं के चयन का प्रतिशत 50 फीसदी की सीमा तक नहीं पहुंचा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख