Daily Horoscope
✕

भूख-प्यास से मां की मौत, कमरे में बंद कर गया था बेटा

Updated: सोमवार, 10 दिसंबर 2018 (13:09 IST)
शाहजहांपुर (उप्र)। जिले में तैनात, रेलवे का एक टीटी अपनी बूढ़ी मां को कमरे में बंद कर चला गया और मां की भूख प्यास से मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि रेलवे में तैनात टीटी सलिल चौधरी लखनऊ के आलमबाग का निवासी है।


शाहजहांपुर में रेलवे में बतौर टीटी उसकी 2005 में तैनाती हुई थी। उसे रेलवे परिसर में सरकारी आवास मिला है जहां वह अपनी मां के साथ रहता था। त्रिपाठी ने बताया कि कल रविवार को उसके आवास से तीव्र दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मकान में ताला लगा था। पुलिस ने ताला तोड़ा तो वहां करीब 80 साल की वृद्धा का सड़ा-गला शव मिला। स्टेशन अधीक्षक ओम शिव अवस्थी ने सोमवार को बताया कि सलिल अक्सर ड्यूटी से गायब रहता था।

वह शराब का आदी है। उसका दो बार निलंबन हो चुका है। करीब दो माह से वह ड्यूटी पर नहीं आया। पुलिस ने बताया कि टीटी बृहस्पतिवार को ताला बंद करके गया था और अभी तक नहीं आया है।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक, 8 बजे राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

पूर्व अग्निवीर युवाओं के लिए योगी सरकार ने आसान की सरकारी नौकरी की राह

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Bypoll Results 2026 : नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, धारापुरम में विजय की TVK ने मारी बाजी, असम में भी भाजपा

CJP Protest in Delhi: दिल्ली में ट्रेनें-मेट्रो बंद होने पर CJP नेताओं ने उड़ाया मजाक, कहा- पीएम मोदी चेक करें अपना BP

अगला लेख