Hanuman Chalisa

मानसून अपडेट : अति भारी वर्षा की चेतावनी, अगले सप्ताह गुजरात पहुंच सकता है मानसून

Updated: रविवार, 11 जून 2017 (07:48 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में मानसून पूर्व की भारी वर्षा के दौर से कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है जबकि मौसम विभाग ने राज्य में अगले सप्ताह मानसून के विधिवत आगमन की संभावना जताई है। 
 
राज्य के सूरत, वलसाड, भरूच, सुरेन्द्रनगर, अमरेली आदि में पिछले 24 घंटे में 4 से 5 इंच बरसात हुई है जबकि कई अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। 
 
उधर मौसम विभाग ने राज्य के कई स्थानों पर अगले 36 घंटे के दौरान भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। निचले इलाकों में जलभराव के कारण सूरत और वलसाड़ समेत कई स्थानों पर लोगों को खासी परेशानी हुई। 
 
सूरत के अडाजन में कुछ व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स और रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। कुछ जगह बाहर पार्क की गई कारें भी पानी में आंशिक रूप से डूब गईं। एक घर की छत भी गिर गई, पर इससे कोई हताहत नहीं हुआ। कई स्थानों पर पेड़ भी गिरे हैं। 
 
शुक्रवार को पानी में बह जाने से एक किसान की अमरेली में मौत हो गई थी। शुक्रवार को ही गिर सोमनाथ जिले के तलाला इलाके में हिरण नदी से एक शेरनी का शव मिला था, जो आशंका है कि अचानक बरसात से उफनाई नदी में बह गई होगी।
 
अहमदाबाद मौसम केंद्र के निदेशक जयंता सरकार ने शनिवार को बताया कि मानसून गुजरात में अगले सप्ताह कभी भी प्रवेश कर सकता है। फिलहाल जो वर्षा हो रही है वह मानसून पूर्व की है और तेज वर्षा का कारण ऊपरी वातावारण में एक चक्रवाती क्षेत्र का निर्माण है। 
 
उधर लगातार वर्षा के कारण पूरे राज्य में तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है और मौसम अधिकतर स्थानों पर सुहाना हो गया है। लगातार बह रही दक्षिण-पश्चिमी नमीयुक्त हवा के कारण और बरसात के लिए अनुकूल माहौल बना हुआ है। अहमदाबाद में भी शुक्रवार रात करीब 10 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। 
 
उधर वर्षा के कारण सौराष्ट्र के कई इलाकों में किसानों में खुशी का माहौल है तथा इनमें से कई ने फसल बुवाई के लिए खेतों की जुताई भी शुरू कर दी है। ज्ञातव्य है कि गुजरात में मानसून के आगमन का सामान्य समय 15 जून के आसपास है। इस बार इसके समय से ही पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। (भाषा) 
Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

अगला लेख