dharma sangrah
✕

'बीफ उत्सव' की अफवाह से केरल हाउस की सुरक्षा बढ़ाई

Updated: रविवार, 11 जून 2017 (00:11 IST)
नई दिल्‍ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की ओर से स्थानीय केरल हाउस में एक 'बीफ उत्सव' आयोजित करने की योजना की खबरों के बाद जंतर-मंतर रोड पर स्थित केरल हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
 
दिल्ली पुलिस ने कहा कि उसे इस मामले के बारे में केरल हाउस के कर्मियों ने सूचना दी और एहतियात के तौर पर वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए करीब 300 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
 
पुलिस उपायुक्त बीके सिंह ने कहा, केरल हाउस के कर्मियों ने हमें बताया कि उन्हें अपुष्ट सूचना मिली है कि एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े कुछ लोग वहां शाम साढ़े छह बजे एक बीफ उत्सव आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। इसलिए हमने उनसे निपटने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की।
 
बहरहाल, पुलिस सूत्रों ने कहा कि यह अफवाह लगती है। एनसीपी के सांसद डीपी त्रिपाठी ने कहा कि मीडिया में आई खबर बेबुनियाद है। केरल हाउस के स्थानिक आयुक्त विश्वास मेहता ने कहा कि केरल हाउस के बाहर एक बीफ पार्टी की अफवाह थी और मौजूदा माहौल को देखकर पुलिस को सूचित कर दिया गया। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख