dharma sangrah
✕

केरल में मानसून का तीसरा दिन, बारिश से 3 लोगों की मौत

Updated: मंगलवार, 11 जून 2019 (01:37 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल के कई हिस्सों में मानसून के तीसरे दिन हुई बारिश ने 3 लोगों की जान ले ली वहीं अरब सागर में बनता दबाव सोमवार को गहरे दबाव में परिवर्तित हो गया। पुलिस और मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
 
पुलिस ने बताया कि 1 महिला समेत 2 व्यक्तियों की करंट लगने से मौत हो गई जबकि 1 व्यक्ति की मौत और 2 अन्य उस वक्त घायल हो गए, जब कोच्चि में उनके ऊपर एक पेड़ गिर गया था।
 
मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर में बन रहा दबाव पिछले 6 घंटों में करीब 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से उत्तर तथा उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है और गहरे दबाव में तब्दील हो गया है तथा अगले 24 घंटों में इसके चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की आशंका है।
 
विभाग ने कहा कि यह दबाव सोमवार सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर लक्षद्वीप के अमिनदिवी से करीब 250 किलोमीटर की दूरी पर केंद्रित था। साथ ही क्षेत्र के अलग-थलग स्थानों पर अगले 3 दिनों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मछुआरों से अगले 2 दिन तक समुद्र में नहीं जाने को लेकर आगाह किया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि राज्य में बारिश के कारण होने वाली मौतों के पहले मामले में शहर के पेताह इलाके में 63 वर्षीय 1 व्यक्ति और 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत उस वक्त हुई, जब वे टूटी हुई बिजली के तार के संपर्क में आ गए थे।
 
उन्होंने बताया कि कोच्चि में दोपहिया वाहन पर सवार 1 व्यक्ति की उस वक्त मौत हो गई, जब एक पेड़ उस पर और वहां से गुजर रही कार पर गिर गया। कार में सवार 2 व्यक्ति घायल हो गए। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

यूपी माध्यमिक विद्यालयों में 20 हजार 382 पदों पर होगी भर्ती

पहली बार एक्‍स पर आईं सोनिया गांधी, क्‍या है वजह, किस बारे में किया पहला पोस्‍ट?

​काशी का कायाकल्प : 35,156 करोड़ के विकास ने बदली तस्वीर, GDP बढ़कर 56,900 करोड़ पहुंची

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अब 'तीसरी आंख', 80 की स्पीड पार करते ही कटेगा ऑनलाइन चालान

अगला लेख