Daily Horoscope
✕

सबसे सस्ता फोन बेचने का दावा करने वाला मोहित गोयल गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 11 जून 2018 (15:41 IST)
नई दिल्ली। दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्ट फोन बेचने का दावा करने वाले मोहित गोयल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खबरों के मुताबिक, मोहित गोयल की गिरफ्तारी बलात्कार के एक मामले को रफादफा करने की आड़ में जबरन वसूली के आरोप में हुई है।


खबरों के मुताबिक, मोहित गोयल के साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। नोएडा की कंपनी रिंगिंग बेल्स तब चर्चा में आई थी जब कंपनी की वेबसाइट पर फरवरी, 2016 में सिर्फ 251 रुपए में मोबाइल बुक कराए जा रहे थे।

दिल्ली पुलिस ने रिंगिंग बेल्स के डायरेक्टर मोहित गोयल, उसके भाई विकास मित्तल व एक महिला को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। मोहित को भिवाड़ी गैंगरेप कांड में केस वापस लेने के बदले करोड़ों रुपए की उगाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

खबरों के अनुसार, रोहिणी के एक कारोबारी का नेताजी सुभाष प्लेस में बार और रेस्तरां है। कारोबारी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि एक महिला कुछ समय से गैंगरेप मामले वापस लेने के लिए उससे करोड़ों रुपए वसूलने की कोशिश कर रही है। साथ ही पैसे न देने पर अन्य मामलों में फंसाने की धमकी दी।

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

75 जिलों में 4329 शाखाओं के साथ उत्तरप्रदेश ग्रामीण बैंक में साइबर फ्रॉड मॉनिटरिंग सेल

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

यूपी में डिजिटल क्रांति लाएंगे युवा, 60 लाख को मिले टैबलेट

अगला लेख