biodatamaker
✕

Punjab : मोहाली में ढही बहुमंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Updated: शनिवार, 21 दिसंबर 2024 (19:57 IST)
Multi storey building accident : पंजाब के मोहाली जिले में शनिवार को एक बहुमंजिला इमारत ढह गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। यह घटना मोहाली के सोहाना में हुई। खबरों के अनुसार, पास की एक इमारत के बेसमेंट में खुदाई के काम के बाद इमारत ढह गई। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव अभियान जारी है। इस दुर्घटना के पीछे के कारणों की जांच की जाएगी।
ALSO READ: मुंबई में बहुमंजिला इमारत में आग, 3 लोगों की मौत
खबरों के अनुसार, पंजाब के मोहाली जिले में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां सोहाना क्षेत्र में एक बहुमंजिला बिल्डिंग ढह गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव अभियान जारी है। इस दुर्घटना के पीछे के कारणों की जांच की जाएगी।
ALSO READ: रूस के कजान में 9/11 जैसा हमला, ड्रोन से 3 बहुमंजिला इमारत को बनाया निशाना
बहुमंजिला बिल्डिंग के साथ वाली इमारत के बेसमेंट पर काम चल रहा था और वहां खुदाई चल रही थी, जिसके कारण इमारत की नींव हिल गई और बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। मोहाली की डिप्टी कमिश्नर (डीसी) आशिका जैन को संदेह है कि इमारत के नीचे कुछ लोग दबे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि यह बचाव काम पूरे जोरशोर से चल रहा है।
फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख