Hanuman Chalisa
✕

Mumbai: होटल के कमरे में मॉडल ने पंखे से लटककर आत्महत्या की, सुसाइड नोट मिला

Updated: शुक्रवार, 30 सितम्बर 2022 (11:31 IST)
मुंबई। उपनगर अंधेरी के वर्सोवा में पेशे से मॉडल 30 वर्षीय महिला ने एक होटल के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मृतका की पहचान आकांक्षा मोहन के रूप में हुई है और शव बुधवार को बरामद किया गया।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस को अंदेशा है कि उसने अवसाद में आकर आत्महत्या का कदम उठाया, क्योंकि सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि 'वह खुश नहीं है और शांति चाहती है।' वर्सोवा पुलिस थाने में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना का पता तब चला, जब होटल के प्रबंधक ने पुलिस को सूचित किया कि होटल के कर्मचारी के कमरे का दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
 
काम के लिए संघर्ष कर रही मॉडल मुंबई के लोखंडवाला इलाके में यमुना नगर सोसाइटी में रहती थी और वह बुधवार दिन में करीब 1 बजे होटल आई थी तथा उसने कमरे के अंदर खुद को बंद कर लिया था। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम होटल पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी, जहां कमरे के पंखे से उसका शव लटका मिला।
 
अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है- 'मुझे माफ करना। कोई भी इस घटना के लिए जिम्मेदार नहीं है। मैं खुश नहीं हूं। मुझे शांति चाहिए।' उन्होंने कहा कि वर्सोवा पुलिस थाने में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख