biodatamaker
✕

दर्द से परेशान कैैदी के पेट में मिला मोबाइल, डॉक्टर हैरान

Updated: रविवार, 19 फ़रवरी 2023 (12:19 IST)
बिहार के गोपालगंज में पेट दर्द से परेशान कैदी की जांच कर रहे डॉक्टर भी उस समय हैरान रह गए जब उसके पेट में मोबाइल का पता चला। यह कैदी मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में 3 साल से जेल में बंद है। 
 
पेट दर्द से परेशान इस कैदी को जेल प्रशासन ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने कहा कि कैदी की एक्सरे जांच में मोबाइल जैसा आकार का कुछ सामान दिखा। अब मरीज का ऑपरेशन कर इस मोबाइल को निकाला जाएगा। इसके लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया जा रहा है।
 
हालांकि यह पहला मामला नहीं है कि जेल में कैदी के पेट से मोबाइल निकला हो। इससे पहले 2022 में हत्या, लूट और डकैती के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद कैद एक व्यक्ति के पेट में 5 मोबाइलों का पता चला था। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

अगला लेख