sundarkand

अलवर में मॉब लिंचिंग, 3 युवकों को घेरकर पीटा, एक की मौत

Updated: शुक्रवार, 18 अगस्त 2023 (23:54 IST)
Alwar Mob Lynching Case : राजस्थान के अलवर से मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) का नया मामला सामने आया है। यहां आठ-दस लोगों की भीड़ ने तीन युवकों की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

खबरों के अनुसार, गुरुवार की रात को अलवर जिले के नारोल गांव का निवासी वसीम दो लोगों के साथ पेड़ों की अवैध कटाई के लिए जा रहा था। इसी बीच वन विभाग के गश्ती दल की सूचना पर वह फरार होने लगे। इस दौरान वनकर्मियों के साथ मौजूद ग्रामीणों ने तीनों पर हमला कर दिया।

बाद में घायल वसीम की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वसीम के परिवार ने इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने हत्या समेत अन्य कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। (सांकेतिक फोटो)
Edited By : Chetan Gour

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख