ramcharitmanas

मॉब लिंचिंग के शिकार पहलू खान और उसके बेटों पर चार्जशीट दाखिल

Updated: शनिवार, 29 जून 2019 (15:11 IST)
राजस्थान के अलवर में 2 वर्ष पहले गोरक्षकों ने पहलू खान नाम के व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। अब राजस्थान पुलिस ने गो तस्करी के मामले में चार्जशीट दाखिल की है। अलवर के इस मामले में पूरे देश में पुलिस चार्जशीट में उस पिकअप ट्रक के मालिक का नाम भी दर्ज है, जिसे मवेशियों को लाने ले जाने के लिए प्रयोग किया गया था। पहलू खान के बड़े बेटे इरशाद का नाम भी चार्जशीट में शामिल है।

पुलिस ने इस मामले में 2 एफआईआर दर्ज की थीं। एक एफआईआर पहलू खान की हत्या के मामले में 8 लोगों के खिलाफ और दूसरी बिना कलेक्टर की अनुमति के मवेशी ले जाने पर पहलू और उसके परिवार के खिलाफ हुई थी। दूसरे मामले में पहलू ख़ान और उसके 2 बेटों के खिलाफ अब चार्जशीट दाखिल की गई है। पहलू खान की मौत हो चुकी है ऐसे में उसके खिलाफ तो केस बंद हो जाएगा, लेकिन उसके बेटों के खिलाफ केस चलेगा।

क्या थी घटना : डेयरी कारोबार चलाने वाले पहलू खान को 1 अप्रैल 2017 को बहरोर के पास गोरक्षकों की भीड़ ने गो तस्‍करी के संदेह में पीट-पीटकर मार डाला था। घटना के समय राजस्थान में भाजपा की सरकार थी और वसुंधराराजे सिंधिया मुख्यमंत्री थीं। राजस्थान में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद पिछले साल 30 दिसंबर को यह चार्जशीट तैयार की गई थी।

29 मई, 2019 को बहरोड़ के एडिशनल चीफ जुडिशियल मजिस्‍ट्रेट की अदालत में चार्जशीट पेश की गई। इस चार्जशीट में पहलू खान और उनके बेटों पर राजस्थान गोवंशीय पशु (वध और अस्थाई प्रवासन या निर्यात पर प्रतिबंध) अधिनियम, 1995 और नियम, 1995 की धारा 5, 8 और 9 लगाई गई है।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

LIVE: जिनपिंग भारत के लिए रवाना, दोपहर तक पहुंचेंगे दिल्ली

Top News 12 September: BRICS समिट आज से, शी जिनपिंग भारत आएंगे; ग्लोबल वार्मिंग पर बड़ा अलर्ट

30% ज्यादा तपेगी धरती! कुदरत का 'फीडबैक लूप' मचाने वाला है तबाही, वैज्ञानिकों ने जारी किया अलर्ट

Indore में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर सियासी घमासान, आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस ने चुकाए 10 लाख रुपए

ट्रम्प को भारत का कड़ा संदेश : पुतिन, शी जिनपिंग और पेजेशकियन संग मोदी ने बनाया नया ग्लोबल समीकरण

अगला लेख