suvichar
✕

खंभे से बांधकर नाइजीरियाई युवक को पीटा, वाइरल हुआ वीडियो

Updated: मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 (09:13 IST)
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग एक नाइजीरियाई व्यक्ति की खंभे से बांधकर डंडे से पीटते नजर आ रहे हैं। उन लोगों का आरोप है कि व्यक्ति ने एक घर में सेंधमारी करने की कोशिश की।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना 24 सितंबर की है और अपना नाम अहमद बताने वाले इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
दिल्ली पुलिस के मुख्य प्रवक्ता दीपेन्द्र पाठक ने बताया कि उन लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है जिन्होंने उसकी पिटाई की। इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि इससे पूर्व लोगों ने दावा किया था कि अहमद को भागने की कोशिश के दौरान फिसल कर गिरने के कारण हल्की चोट लग गई।
 
पुलिस के अनुसार सावित्री नगर के रहने वाले कृष्ण कुमार (54) ने दावा किया कि वह व्यक्ति उनके घर में घुस गया और उनके कमरे में रखी अलमारी से महंगा सामान चुराने की कोशिश की।
 
शोर सुनकर वह उठे और अहमद को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसने सीढ़ियों से भागने की कोशिश की।
 
कुमार ने दावा किया कि भागने के क्रम में गिर गया और इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया तथा अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
एक वीडियो सामने आया है जिसमें अहमद को खंभे से बांधा गया है और कुमार तथा अन्य कुछ लोग डंडों से उसकी पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं।
 
पाठक ने कहा कि यह मामला सेंधमारी के प्रयास का है। घर में रहने वाले लोग सतर्क थे और उन्होंने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर अहमद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि अहमद को पीटने के सिलसिले में मामला दर्ज कर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
पुलिस के अनुसार अहमद ने दावा किया है कि वह नाइजीरिया का रहने वाला है लेकिन कोई दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान की पुष्टि हो सके। (भाषा) 
चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया 

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख