Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बच्चा ही नहीं मां के लिए भी जरूरी है टीका

गिरीश उपाध्‍याय
आमतौर पर माना जाता है कि बीमारियों से बचाने के लिए जीवनरक्षक टीके केवल बच्चों के लिए ही जरूरी हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। गर्भवती माताओं के लिए भी कुछ टीके लगना आवश्यक है ताकि मां और गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य की समुचित देखभाल हो सके और दोनों को संभावित जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सके।
मध्यप्रदेश में यूनीसेफ की स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. वंदना भाटिया के अनुसार गर्भवती महिलाओं को टिटनस टॉक्साइड का टीका लगाया जाना बहुत आवश्यक है। आंकड़े बताते हैं कि मध्यप्रदेश के बहुत से हिस्सों में आज भी माताएं अस्वच्छ परिस्थितियों में बच्चों को जन्म देती हैं। ये परिस्थितियां मां और बच्चे दोनों के लिए टिटनस जैसे घातक रोग लगने का कारण बन सकती हैं। यदि गर्भवती महिला को टिटनस का टीका नहीं लगा है तो टिटनस का बैक्टीरिया या विषाणु उसके शरीर में प्रवेश कर उसके जीवन को खतरे में डाल सकता है। टिटनस टॉक्साइड के इंजेक्शन से गर्भवती महिला और उसके होने वाले शिशु को टिटनस जैसी घातक बीमारी से बचाया जा सकता है। 
 
2010-11 के वार्षिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार प्रदेश में संस्थागत प्रसव का प्रतिशत 68.5 था। यानी 31 प्रतिशत से अधिक प्रसव प्रदेश में ऐसे हैं जिनमें गर्भवती माताओं पर संक्रमण का खतरा रहता है। यह स्थिति शहरों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में ज्यादा चिंताजनक है। 
 
वार्षिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2012-13 के अनुसार मध्यप्रदेश में प्रति एक लाख जीवित शिशु जन्म पर मातृ मृत्यु दर 227 है जो बहुत अधिक है। हालांकि मातृ स्वास्थ्य संरक्षण को लेकर चलाई जा रही योजनाओं के चलते प्रदेश में पिछले कुछ सालों में मातृ मृत्यु दर में कमी आई है। वार्षिक स्वास्थ्य सर्वेक्षणों के अनुसार 2010-11 में जहां प्रदेश में मातृ मृत्यु दर प्रति एक लाख पर 310 थी वहीं 2011-12 में यह 33 अंक गिरकर 277 रह गई थी। इस आंकड़े में लगातार कमी आ रही है लेकिन फिर भी प्रदेश में मातृ सुरक्षा की ओर अधिक ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। 
 
चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार माताओं को गर्भावस्था की शुरुआत में ही टीटी यानी टिटनस टॉक्साइड का पहला टीका लगवा दिया जाना चाहिए। टीटी का दूसरा टीका पहला टीका लगने के चार सप्ताह बाद लगना चाहिए। यदि पिछले तीन वर्षों के भीतर टीटी के दो टीके लग चुके हों तो गर्भावस्था में टीटी बूस्टर टीका लगवाना जरूरी है। गर्भावस्था के 36 सप्ताह के भीतर टीटी 2 या बूस्टर टीका लगना जरूरी है। यदि 36 सप्ताह बीत चुके हों तो भी गर्भवती माताओं को टीटी-2 या बूस्टर टीका लगना चाहिए। यदि किसी कारणवश 36 सप्ताह के भीतर टीटी 2 या बूस्टर न लगा हो तो भी चिंता की जरूरत नहीं है। यह काम 36 सप्ताह के बाद भी किया जा सकता है। यदि महिला को टिटनस का टीका नहीं लगा है तो, उसे प्रसव के दौरान भी यह टीका लगाया जा सकता है। 
 
दरअसल टिटनस या धनुषबाय एक जानलेवा बैक्टीरियल बीमारी है जो क्लोसट्रिडियम टेटेनी नामक बैक्टीरिया के जहर के कारण होती है। टिटनस का बैक्टीरिया खुले घावों के जरिए शरीर में प्रवेश करता है। टिटनस की बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है। समय पर इसकी ओर ध्यान न दिए जाने से यह जानलेवा साबित होती है।
 

Show comments

ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters

सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

पेट्रोल-डीजल के दाम कब घटेंगे? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया पूरा गणित

दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

PM Modi ने सनाए तकाइची को बताया 'छोटी बहन', भारत-जापान के बीच AI और सेमीकंडक्टर समेत कई बड़े समझौते

सभी देखें

AI निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुई UPTET-2026 की पहले दिन की परीक्षा, 15 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए

BAT-BMS ऐप से ब्लूटूथ के जरिए बंद किए जा रहे ई-रिक्शा! वायरल प्रैंक ने बढ़ाई ड्राइवरों की परेशानी, जानिए क्या है पूरा मामला

Indian Navy : भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS त्रिकंड ने अदन की खाड़ी में MV गोल्डन आर्सेनल पर समुद्री डकैती की कोशिश को नाकाम किया

योगी सरकार ने बनवाए 3.31 करोड़ से ज्यादा शौचालय, अब होली और दिवाली पर मुफ्त रिफिल का तोहफा

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, लगातार 7वें साल यूपी में नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें