Hanuman Chalisa

बीजेपी से जुड़े दुकानदारों का बहिष्कार करें मुस्लिम, नाहिद हसन का वीडियो वायरल

सोमवार, 22 जुलाई 2019 (10:22 IST)
उत्तर प्रदेश के कैराना से सपा के विधायक नाहिद हसन ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। विधायक का यह विवादित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लोगों से भाजपा के दुकानदारों से सामान न लेने की अपील करते हुए दिख रहे हैं।

खबरों के मुताबिक, सपा विधायक नाहिद हसन का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लोगों से भाजपा के दुकानदारों से सामान न लेने की अपील कर रहे हैं। उनका कहना है कि हम सामान खरीदते हैं तो इन भाजपाइयों की दुकान चलती हैं और उनका घर चलता है, इसलिए भाजपा समर्थित दुकानों से सामान लेना बंद करें।

हसन का कहना है कि 10 दिन, एक महीना या कुछ दिन उधर-इधर से सामान खरीद लीजिए, लेकिन जितने भी भाजपा के लोग बाजार में बैठे हैं, उनसे सामान मत खरीदिए। उनका कहना है कि लोग अपनी जरूरतों का सामान हरियाणा के पानीपत से खरीदें, लेकिन कुछ दिनों के लिए इन भाजपा समर्थक व्यापारियों का विरोध करें।

इतना ही नहीं, विधायक ने शामली के प्रशासनिक अधिकारियों को भी भाजपा माइंड बताया है। विधायक का मानना है कि अधिकारी और भाजपा समर्थक व्यापारी कैराना के लोगों का नुकसान कर रहे हैं। वायरल वीडियो में विधायक अपने समर्थकों पर अन्याय किए जाने की बात कहते दिख रहे हैं। विवादित वीडियो में सीधे तौर पर सपा विधायक अवैध कब्जा हटाए जाने से नाराज हैं। हालांकि वे पूर्व में भी विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

यूपी में जीवन को दांव पर लगाकर आमजन की सुरक्षा करने वाले कार्मिक सम्मानित

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

कश्‍मीर में कई जगह फटे बादल, पुंछ और राजौरी में बारिश का कहर, 16 लोगों की मौत, दर्जनभर लापता

अगला लेख