Hanuman Chalisa

'मिगजॉम' तूफान को लेकर युद्धस्तर पर कदम उठा रही सरकार : एमके स्टालिन

Updated: सोमवार, 4 दिसंबर 2023 (22:33 IST)
MK Stalin's statement regarding the storm : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार चक्रवाती तूफान 'मिगजॉम' के मद्देनजर मदद मुहैया कराने के लिए युद्धस्तर पर सभी जरूरी कदम उठा रही है। चक्रवाती तूफान 'मिगजॉम' से राज्य में सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
 
उन्होंने कहा कि बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तुरंत शुरू किए जा चुके हैं और एहतियाती तंत्र के रूप में पुलिस, दमकल और बचाव सहित विभिन्न विभागों के कर्मियों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। स्टालिन ने कहा, चक्रवाती तूफान 'मिगजॉम' की वजह से पिछले दो दिनों में भारी बारिश के मद्देनजर सरकार युद्ध स्तर पर सभी जरूरी कदम उठा रही है। तूफान ने चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लुर और चेंगलपट्टू जिलों में भारी तबाही मचाई है।
 
उन्होंने कहा कि सोमवार और मंगलवार को शैक्षणिक संस्थानों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। स्टालिन ने कहा, प्रभावित जिलों में राहत कार्य किए जा रहे हैं और वरिष्ठ मंत्री सरकार के अधिकारियों के साथ मिलकर हालात पर सीधे निगरानी रख रहे हैं।
 
स्टालिन ने कहा कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों की निगरानी के लिए ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन, ताम्बरम और अवाड़ी कॉर्पोरेशन में एक-एक आईएएस अधिकारी तैनात किया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख