kalsarpa dosh calculator
✕

मोदी पर लिखे गद्य में गलतियां, दो शिक्षकों पर गिरी गाज

Updated: गुरुवार, 14 दिसंबर 2017 (14:26 IST)
जयपुर। दसवीं की अर्धवार्षिक परीक्षा में अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लिखे एक पैसेज में 20 से अधिक स्पेलिंग में गलतियां पाए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने दो सरकारी अध्यापकों को निलंबित कर दिया है साथ ही प्रिंटिग प्रेस को भी दंडित किया है।
 
सोमवार को हुई अंग्रेजी की परीक्षा में प्रश्नपत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर एक पैसेज था जिसमें भीड इक्कठा करने वाला (क्राउड पुलर), वक्ता (स्पीकर), कमल (लोटस), जानबूझकर और हिंसा (डेलीबेट्ररी और वायलेंस) की स्पेलिंग में गलतियां पाई गईं। 50 से 60 शब्दों के गद्य में गुजरात को गुजरत और गुजराती की जगह गुजरती लिखा गया था।
 
जयपुर जिला शिक्षा अधिकारी रतन सिंह यादव ने बताया कि प्रश्नपत्र में गलतियां दो स्तर पर हुई। एक अध्यापक ने प्रश्नपत्र बनाया और दूसरे अध्यापक ने उसकी जांच की वहीं प्रिंटिग प्रेस जहां प्रश्न पत्र छपा सभी जगह गलतियां हुई।
 
उन्होंने बताया कि एक अध्यापक रीतू श्रीवास्तव ने प्रश्न पत्र बनाया था, जबकि अन्य अध्यापक सरिता यादव ने उसकी जांच की थी लेकिन फिर भी प्रश्न पत्र में त्रुटियां रह गई।
 
उन्होंने बताया कि अध्यापकों की ओर से 15-16 गलतियां हुईं वहीं 12-13 गलतियां प्रिंटिग प्रेस की ओर से की गई।सभी त्रुटियां स्पेलिंग की थी। प्रश्नपत्र में कोई तथ्यात्मक गलती नहीं थी।
 
उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र में गलतियों के बारे में पता चलने पर दोनों अध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और प्रिटिंग प्रेस को दंडित करने का निर्णय लिया गया।
 
उन्होंने बताया कि जयपुर के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर से संबध सरकारी और निजी विद्यालयों में प्रश्नपत्र वितरित किए गए। जयपुर जिले में 35 हजार सरकारी और निजी विद्यालयों में दो लाख से अधिक छात्र है। (भाषा) 

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख