dharma sangrah
✕

झांसा देकर युवती को वाहन में बैठाया, 2 दिन तक 6 लोगों ने की दरिंदगी

Updated: शनिवार, 19 अक्टूबर 2019 (13:11 IST)
बांदा (उप्र)। चित्रकूट जिले की शहर कोतवाली कर्वी में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किए जाने के मामले में शुक्रवार को 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

कर्वी शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनिल कुमार सिंह ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से शनिवार को बताया, 2 सप्ताह पहले 23 साल की युवती अपने गांव जाने के लिए शहर के एक इंटर कॉलेज के पास किसी वाहन का इंतजार कर रही थी।

इसी बीच 4 पहिया वाहन में सवार कुछ लोगों ने वाहन उसके गांव का होने का झांसा देकर उसे बैठा लिया और अज्ञात स्थान में ले जाकर उसके साथ 2 दिनों तक सामूहिक दुष्‍कर्म किया गया एवं अप्राकृतिक संबंध बनाया गया। महिला के हवाले से सिंह ने बताया कि आरोपियों के चंगुल से छूटने के कुछ दिन बाद युवती ने परिजनों के साथ शुक्रवार को कोतवाली आकर शिकायत दर्ज करवाई।

उन्होंने बताया कि शिकायत पर पिपरहरी गांव के पवन, खुरहंड गांव के अजय, भवन और नत्थू के अलावा 2 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

CM योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

अगला लेख