sawan somwar

झारखंड में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद लगाई आग

Updated: सोमवार, 7 मई 2018 (13:08 IST)
पाकुड़ (झारखंड)। झारखंड के पाकुड़ जिले में एक नाबालिग लड़की से उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसे आग लगा दी। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। राज्य के चतरा जिले में भी इसी तरह की घटना हुई है।


वहां पर भी नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद आग लगाकर उसकी हत्या कर दी गई। मामले में जांच के लिए विशेष जांच टीम बनाई गई और कल तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पाकुड़ जिले में यह घटना शुक्रवार को हुई।

मामला कल सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की को पड़ोस के पश्चिम बंगाल में जंगीपुर में एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। लड़की 70 प्रतिशत तक झुलस चुकी है और जिंदगी-मौत के बीच जूझ रही है। (भाषा) 

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख