sundarkand
✕

नाबालिग बेटी से बलात्कार, हत्या के लिए पिता को फांसी की सजा

Updated: शुक्रवार, 3 नवंबर 2017 (22:33 IST)
रामनाथपुरम (तमिलनाडु)। एक व्यक्ति को अपनी नौ वर्षीय पुत्री से बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के लिए आज फांसी की सजा सुनाई गई और अदालत ने उसके कृत्य को ‘घृणित एवं क्रूर’ करार दिया।
 
महिला अदालत न्यायाधीश ए कायल विझी ने दोषी को बलात्कार के लिए पॉक्सो कानून और भारतीय दंड संहिता की धारा 364 के तहत दोहरे आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई और 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।
 
अभियोजन के अनुसार आठ बच्चों के पिता एवं आरोपी एम मारी (51) शराब का आदी था। उसने अपनी सबसे छोटी पुत्री से रामेश्वरम द्वीप के करैयूर द्वीप पर बलात्कार किया और उसकी हत्या करके उसका शव समुद्र में बहा दिया।
 
लड़की का शव किनारे पर आ गया और पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया और इससे पता चला कि उसका बलात्कार करके हत्या की गई थी। एक झगड़े के बाद मारी की पत्नी ने उसे छोड़ दिया था और अन्य बच्चों के साथ अपनी पहली पुत्री के घर चली गई थी। 
 
उसने अपनी सबसे छोटी पुत्री को अपने एक रिश्तेदार के घर छोड़ दिया था। अभियोजन ने कहा कि आरोपी रिश्तेदार के घर गया और उन्हें लड़की को उसे सौंपने के लिए बाध्य किया। उसने कहा कि वह बेटी का ख्याल रखेगा। अभियोजन ने कहा कि यद्यपि 23 अप्रैल 2013 को वह उसे समुद्र तट पर ले गया और बलात्कार करके उसकी हत्या कर दी। (भाषा) 

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख