Daily Horoscope
✕

स्कूल बुक में फरहान अख्तर को बताया मिल्खा सिंह, फरहान ने इस तरह जताई नाराजगी

Updated: रविवार, 19 अगस्त 2018 (22:53 IST)
मुंबई/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक स्कूल की पाठ्यपुस्तक में फरहान अख्तर को प्रसिद्ध एथलीट मिल्खा सिंह बताने वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और अभिनेता ने राज्य सरकार से इस 'घोर गलती' को सुधारने का अनुरोध किया है। 
 
साल 2013 में आई मिल्खा सिंह की बायोपिक 'भाग मिल्खा भाग' में उनका किरदार निभाने वाले 44 वर्षीय अभिनेता ने टि्वटर पर कहा कि असली एथलीट की तस्वीर के बजाय फिल्म की एक तस्वीर का किताब में गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया।
 
अख्तर ने एक टि्वटर यूजर द्वारा साझा की गई तस्वीर को री-ट्वीट करते हुए लिखा, 'पश्चिम बंगाल के स्कूल शिक्षा मंत्री के लिए। स्कूल की एक किताब में मिल्खा सिंह जी को बताने वाली तस्वीर में घोर गलती है। कृपया आप प्रकाशक से पुस्तक वापस लेने और उसे बदलने का अनुरोध करें?'
 
अभिनेता-निर्देशक ने अपनी पोस्ट पर ध्यान आकर्षित करने के लिए राज्यसभा सांसद डेरेक ओ-ब्रायन को भी टैग किया।
 
इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि सरकार इस मामले को देखेगी। उन्होंने कोलकाता में पत्रकारों से कहा, 'हमें अख्तर के ट्वीट के बारे में सूचना दी गई। हम इसकी जांच कर रहे हैं। हम पाठ्यपुस्तक के बारे में जानकारियां तलाश करने की कोशिश कर रहे हैं कि वह कौन-सी कक्षा की है और कौन-सा प्रकाशन है। हम जानकारियां मिलने के बाद आवश्यक कदम उठाएंगे।'
 
फ्लाइंग सिख के नाम से पहचाने जाने वाले मिल्खा सिंह राष्ट्रमंडल खेलों (1958) में एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं।
 
अख्तर को ‘भाग मिल्खा भाग’ में उनकी भूमिका के लिए काफी सराहा गया था। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म और सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी की श्रेणी में दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे। (भाषा)  

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

सटीक जनगणना से बनेगी विकसित यूपी की ठोस कार्ययोजना, पात्र व्यक्ति नहीं रहेगा वंचित

अयोध्या दीपोत्सव 2026 : 30 लाख दीपों से जगमगाया विश्व कीर्तिमान, पर्यटकों और व्यापार में ऐतिहासिक उछाल

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति

अगला लेख