Daily Horoscope
✕

फरीदाबाद-गुरुग्राम मेट्रो परियोजना को मंजूरी

Updated: सोमवार, 24 दिसंबर 2018 (22:00 IST)
फरीदाबाद। केंद्र सरकार ने फरीदाबाद के लोगों को नववर्ष का तोहफा देते हुए फरीदाबाद-गुरुग्राम के बीच लंबित महत्वाकांक्षी मेट्रो परियोजना को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री एवं फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने दी।
 
 
फरीदाबाद से गुरुग्राम तक इस परियोजना पर करीब 5,900 करोड़ की लागत आएगी जिसकी डीपीआर 6 महीने में तैयार होगी। इस मार्ग पर मार्च 2021 से मेट्रो के संचालित होने की संभावना है।
 
गुर्जर ने बताया कि इस बाबत केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय की ओर से 13 दिसंबर को इस परियोजना की मंजूरी का पत्र उनके पास आया है। फरीदाबाद के बाटा चौक स्टेशन से गुडगांव तक 7 स्टेशन बनाए जाएंगे जिनमें बडखल एन्क्लेव, पाली क्रेशर जोन, भाटी माइंस, मांडी, सुशांत सेक्टर-54, सेक्टर-45 व हुडा सिटी सेंटर गुडगांव होंगे। इस मेट्रो परियोजना की लंबाई 30.38 किलोमीटर की होगी और यह पूरी तरह से एलिवेटेड होगा।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख