sundarkand
✕

मानसिक बीमार महिलाओं के साथ यौन शोषण के कई मामले

Updated: बुधवार, 16 अगस्त 2017 (16:53 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की चकाचौंध के बीच मानसिक रूप से बीमार महिलाओं के साथ होने वाली यौन शोषण की घटनाओं के मामलों में आमतौर पर शिकायत दर्ज नहीं की जाती है। इसका मूल कारण है कि मानसिक रूप से बीमार ये महिलाएं अपना यौन शोषण करने वाले व्यक्ति की पहचान करने में असमर्थ रहती हैं।
यौन शोषण का शिकार हुईं महिलाओं के अनुसार इन मामलों में आरोपी व्यक्ति अपराध को अंजाम देने के बाद घटनास्थल से फरार हो जाते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि यौन शोषण अथवा बलात्कार का शिकार हुईं मानसिक रूप से बीमार इन महिलाओं को बच्चे को जन्म भी देना पड़ता है। 
 
एक गैरसरकारी संगठन (एनजीओ) ने पहचान गुप्त रखे जाने की शर्त पर कहा कि आपराधिक मानसिकता और पृष्ठभूमि वाले लोग आमतौर पर मानसिक रूप से बीमार इन महिलाओं को अपना शिकार बनाते हैं। इन मामलों में पीड़िता के मानसिक रूप से बीमार होने के कारण आरोपी के बच निकलने की संभावना अधिक होती है। 
 
एनजीओ के अनुसार दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के एक अनाथालय में यौन शोषण का शिकार हुईं इन महिलाओं के कई बच्चे रहते हैं। एनजीओ के मुताबिक मानसिक रूप से बीमार ये महिलाएं अपने बच्चों की पहचान भी नहीं कर सकतीं।
 
एनजीओ ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार इन महिलाओं को यौन अपराधों से बचाने के लिए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की जरूरत है। इसके अलावा महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की भी जरूरत है। (वार्ता) 

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख