Daily Horoscope
✕

महबूबा ने मोदी की टिप्पणियों पर कहा- भारत के साथ हमारे रिश्ते का आधार है अनुच्छेद 370

Updated: शनिवार, 27 अप्रैल 2019 (23:20 IST)
श्रीनगर। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर उनकी इस टिप्पणी को लेकर निशाना साधा कि अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए ने राज्य को बहुत नुकसान पहुंचाया है। महबूबा ने कहा कि ये अनुच्छेद देश के साथ उनके संबंधों का आधार है।
 
महबूबा ने मोदी की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर कुलगाम जिले में कहा कि अनुच्छेद 370 देश के साथ हमारे रिश्तों और जुड़ाव का आधार है और अगर प्रधानमंत्री को लगता है कि इसके कारण कश्मीर को नुकसान हुआ तो उन्हें कश्मीर छोड़ देना चाहिए।
 
अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देता है और राज्य से संबंधित कानून बनाने की संसद की शक्ति को सीमित करता है। अनुच्छेद 35ए राज्य विधानसभा को विशेषाधिकार देने के लिए स्थायी निवासियों को परिभाषित करने की शक्ति देता है।
 
वाराणसी में एक निजी टीवी चैनल को शुक्रवार को साक्षात्कार में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अनुच्छेद 370 और 35ए से कश्मीर को बहुत नुकसान हुआ है। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख