suvichar
✕

Naxal Attack : छत्तीसगढ़ : नक्सली हमले में 2 जवान शहीद, 1 ग्रामीण घायल

Updated: शनिवार, 27 अप्रैल 2019 (22:58 IST)
बीजापुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस जवानों पर हमला किया। हमले में 2 पुलिस जवान शहीद हो गए तथा 1 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है।
 
बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने पुलिस जवानों पर हमला किया। हमले में जिला बल का आरक्षक अरविंद मिंज और सहायक आरक्षक सुक्कू हपका शहीद हो गए तथा 1 ग्रामीण घायल हो गया।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पामेड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत तोंगगुडा शिविर से जिला बल के आरक्षक अरविंद मिंज और सहायक आरक्षक सुक्कू हपका एक ग्रामीण के साथ मोटरसाइकल में टिप्पापुरम की ओर गए थे। जब वे वापस हो रहे थे तब तोंगगुड़ा के करीब माओवादियों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक और सहायक आरक्षक शहीद हो गए तथा ग्रामीण के सीने में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल को रवाना किया गया तथा ग्रामीणों की सहायता से शवों और घायल को वहां से निकाला गया। उन्होंने बताया कि घायल ग्रामीण को चेरला अस्पताल (जिला कोत्तागुडम, तेलंगाना) में भर्ती कराया गया है। (भाषा)

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

Gwalior Accident : हादसे के बाद CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, CSP हटाए गए, 8 सस्पेंड, मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख

अगला लेख