Hanuman Chalisa
✕

महबूबा ने राज्य की विकट परिस्थितियों को किया उजागर, युवाओं से बेहतर कल की उम्मीद

Updated: सोमवार, 1 अक्टूबर 2018 (10:30 IST)
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मौजूदा समय में राज्य की विकट परिस्थितियों को उजागर करते हुए रविवार को कहा कि युवाओं के लिए राज्य को अंधकार की स्थिति से निकालना तथा और अपनी पहचान के अग्रदूत के तौर पर खड़ा करने की जरूरत है।


पीडीपी के प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी की युवा इकाई ने श्रीनगर में सुश्री मुफ्ती के साथ बैठक का आयोजन किया था और इस दौरान राज्य में युवाओं के सशक्तिकरण की रणनीति पर चर्चा हुई। सुश्री महबूबा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, हमारी पार्टी राज्य के आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण विशेषकर युवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आज हम कश्मीर घाटी के सभी निर्वाचन क्षेत्रों के युवाओं से सुझाव मांगने के लिए मुलाकात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कश्मीर पर सकारात्मक धारणा बनाने के लिए जिला स्तर पर यूथ पीडीपी मीडिया सेल तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं से दूरदराज के इलाकों में हाशिए पर गए लोगों और युवाओं तक पहुंचने के लिए दोगुना प्रयास करने की अपील की।

सुश्री मुफ्ती ने कहा, नई पीढ़ी के युवाओं के साथ हमारी बातचीत शुरू होनी चाहिए। सुलह संवाद जो पीडीपी की बुनियाद की मुख्य वजह है के बारे में युवाओं को स्पष्ट रूप से समझाया जाना चाहिए। (वार्ता)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख