biodatamaker
✕

मेघालय चुनाव : भाजपा ने जारी की पहली सूची

Updated: शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018 (17:57 IST)
शिलांग। भाजपा ने 27 फरवरी को होने जा रहे मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए 45 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची आज जारी की। पार्टी ने पहले कहा था कि वह इस पूर्वोत्तर राज्य की सभी 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
 
 
इस सूची में पूर्व कांग्रेस मंत्री एएल हेक, पूर्व राकांपा प्रदेश अध्यक्ष संबूर शुल्लई और आठ अन्य पूर्व विधायक हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शिबून लिंगदोह ने कहा, (पार्टी की) केंद्रीय चुनाव समिति ने 27 फरवरी के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। 
 
उन्होंने कहा कि 45 उम्मीदवारों की इस सूची में उनके नाम भी शामिल हैं, जो दो जनवरी को यहां इस भगवा पार्टी से जुड़े थे, वे हैं एएल हेक, संबूर शुल्लई, रोबिनस सिंगकोन और जस्टिन डखार। इस सूची में दो महिला प्रत्याशी प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष पेल्सी स्नेटांग और मारियान मारिंग हैं।
 
कुछ अन्य विधायक, जो 2013 का विधानसभा चुनाव हार गए थे, भी इस सूची में हैं। वे हैं आएएल तारियांग, जेए लिंगदोह, फलोर खोंगजी, जॉन मैनर मराक, केसी बोरो और बिल्लीकिन संगमा। लिंगदोह के अनुसार, 15 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जल्द ही जारी होने की संभावना है। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मक्का-मदीना में फंसे 4000 भारतीय जायरीन! उड़ानें रद्द होने से हड़कंप, ओवैसी की केंद्र सरकार से बड़ी मांग

बंगाल की खाड़ी में गहराया चक्रवाती तूफान का खतरा, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

सनकी ने पहले पैर पर चढ़ाई कार, फिर बोनट पर बाप-बेटे को लटकाकर 4 किमी दौड़ाया, खौफनाक दृश्‍य देख दहशत में आए लोग

मोदी सरकार से क्यों नाराज हैं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के पति प्रभाकर? जानिए क्यों हैं एक बार फिर चर्चा में

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

अगला लेख