dharma sangrah
✕

दुल्हन की गोली मारकर हत्या, लूटे नकदी और जेवरात

Updated: शनिवार, 28 अप्रैल 2018 (09:26 IST)
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के दौराला क्षेत्र में बदमाशों ने कार सवार दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी और लाखों की नगदी एवं जेवरात लूटकर फरार हो गए।
 
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गाजियाबाद के मसूरी इलाके नाहल निवासी फरमान की पुत्री मेहबीश (24) का निकाह शुक्रवार को मुजफ्फरनगर के मिमलाना रोड जिंदा पीर निवासी बाबू के पुत्र मोहम्मद से हुआ था।
 
निकाह के बाद दूल्हा, दुल्हन, दूल्हे के बहनोई सलमान, उनका बेटा अम्मात और बहन कार से मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे  दौराला क्षेत्र में मटौर गांव के पास पीछे से आए कार सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर दूल्हा-दुल्हन की कार रुकवा ली।
 
उन्होंने बताया कि कार रुकते ही बदमाशों ने हथियारों से आंतकित कर दुल्हन के सारे जेवरात उतरवा लिए। सभी को गाड़ी से नीचे उतारने के बाद बदमाशों ने दुल्हन के सिर में तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद उनकी नई कार लूटकर मुजफ्फरनगर की तरफ फरार हो गए।
 
गंभीर रूप से घायल दुल्हन को वे लोग मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
पीड़ितों के अनुसार कार में लाखों के जेवरात के अलावा दो लाख से अधिक की नकदी, मोबाइल आदि कार में रखे थे लूटकर ले गए। घटना की सूचना के बाद मेरठ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी, पुलिस अधीक्षक (देहात) राजेश कुमार अन्य अधिकारियों के साथ पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बदमाशों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। (वार्ता) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख