dharma sangrah
✕

मीट निर्यातक मोईन कुरैशी से मनीलांड्रिंग मामले में पूछताछ

Updated: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 (16:39 IST)
नई दिल्ली। विवादों के लिए चर्चित दिल्ली के मांस निर्यातक मोईन कुरैशी को शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने मनीलांड्रिंग के एक मामले में कुरैशी की तलाश का नोटिस जारी कर रखा था और उसी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
 
अधिकारियों ने बताया कि कुरैशी सुबह दुबई जाने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। आव्रजन विभाग के अधिकारियों ने कुरैशी के हवाई अड्डे पर होने की सूचना प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों को दी और उन्होंने वहां पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया।
 
हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार कुरैशी ने अधिकारियों से कहा कि उन्होंने अदालत में बांड भरकर उससे विदेश जाने की अनुमति ले रखी है। इस संबंध में उनके वकीलों ने हवाई अड्डे को कुछ कागजात फैक्स भी किए थे।
 
समझा जाता है कि ईडी के अधिकारी काफी समय से कुरैशी से पूछताछ करना चाहते थे और उन्हें नोटिस भी भेजा था, पर वे शनिवार को उनके हाथ लगे हैं। ईडी के अधिकारी इस समय कुरैशी को दिल्ली में अपने कार्यालय में लाकर पूछताछ कर रहे हैं। एजेंसी ने उनके खिलाफ मनी-लांड्रिंग का मामला पिछले साल दर्ज किया था। कुरैशी पर कर चोरी और हवाला सौदों में शामिल होने के आरोपों में भी जांच चल रही है। (भाषा)
Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

पहले सोना न खरीदने की सलाह, अब 'बचत' की चेतावनी—2027 के बड़े संकट से पहले क्या संकेत दे रहे हैं पीएम मोदी?

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

सुप्रीम कोर्ट की बिहार के जज को फटकार, कहा- 'खुद को बाहुबली समझना बंद कीजिए'

मोहन सरकार के तीन साल पूरे होने के बीच चित्रकूट में होगा मंत्रियों का चिंतन शिविर, विभागों के कामकाज का देंगे प्रेजेंटेशन

पाखंडी कहीं का... जमशेदपुर में बाबा रामदेव ने साधा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा निशाना, जानें और क्या कहा

अगला लेख