Hanuman Chalisa
✕

आजाद हिन्द फौज के अंतिम सिपाही काले का निधन

Updated: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 (16:37 IST)
मुंबई। आजाद हिन्द फौज के वयोवृद्ध सिपाही डैनियल काले का लंबी बीमारी के बाद कोल्हापुर में निधन हो गया। काले का एक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार सुबह 8 बजे निधन हुआ, जहां वे खराब स्वास्थ्य के कारण पिछले कुछ दिनों से भर्ती थे। उनकी उम्र 95 वर्ष थी।
 
काले की अंतिम दिनों में देखभाल अशोक रोकाडे कर रहे थे जिन्होंने लोगों की सेवा के लिए ‘व्हाइट आर्मी’ की स्थापना की है। रोकाडे ने कहा कि काले का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम कदमवाड़ी शवदाह गृह में किया गया।
 
कोल्हापुर जिले के पन्हाला तहसील में सितंबर 1920 में जन्मे काले 1942 में रासबिहारी बोस इंडियन इंडिपेंडेंस लीग में शामिल हुए थे। लीग बाद में आजाद हिन्द फौज में शामिल हो गया था जिसने काले को भारत-बर्मा की सीमा पर तैनात किया। 
 
रोकाडे ने कहा कि काले फौज के गुप्तचर सेवा समूह का हिस्सा थे, जो खुफिया सूचनाएं इकट्ठा करता था और फौज के नेतृत्व को भेजता था। बताया जाता है कि सुभाषचन्द्र बोस द्वारा स्थापित फौज के वे अंतिम सिपाही थे।
 
रोकाडे ने कहा कि 1947 में देश की स्वतंत्रता के बाद काले कोल्हापुर लौट आए और वहीं बस गए। उनका स्वास्थ्य पिछले कुछ वर्षों में खराब हो गया, खासकर उनकी पत्नी श्यामला का 1 दशक पहले निधन होने के बाद तथा पिछले 7 वर्षों से हम ही उनकी देखभाल कर रहे थे। (भाषा)
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

अगला लेख