suvichar

मायावती के भतीजे बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक, भाई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Updated: रविवार, 23 जून 2019 (16:13 IST)
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने पार्टी संगठन में अपने भतीजे आकाश आनंद को राष्ट्रीय समन्वयक बनाया है, तो भाई आनंद कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक देश के सभी राज्यों में पार्टी को मजबूत करने के लिए आकाश आनंद को अहम जिम्मेदारी दी गई है।
 
बैठक में मौजूद रहे पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि आकाश आनंद को राष्ट्रीय समन्वयक और आनंद कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। अमरोहा संसदीय सीट से सांसद चुने गए दानिश अली को लोकसभा में पार्टी का नेता सदन तथा नगीना से सांसद गिरीश चन्द्र को मुख्य सचेतक बनाया गया है।
 
बसपा प्रमुख के ऐलान के बाद आकाश आनंद अब पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। कहा जा रहा है कि पुरानी पद्धति पर काम कर रही बसपा में आकाश के आने के बाद से कई बदलाव आए।
 
सूत्रों के अनुसार सामान्यत: मीडिया और सोशल मीडिया से दूर रहने वालीं मायावती अपने भतीजे के कहने पर ट्विटर पर आईं और लोकसभा चुनाव से पहले आधिकारिक अकाउंट बनाया। मायावती अब लगातार ट्विटर के जरिए विपक्ष पर हमला बोलती हैं। आकाश अब पार्टी को युवा दृष्टिकोण से आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।
 
पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक सुबह 10 बजे से थी लेकिन पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, सांसद और विधायक सुबह 9 बजे बैठक स्थल पर पहुंच गए। बैठक से पहले सारे नेताओं के मोबाइल फोन जमा करा लिए गए। यहां तक कि उनके पेन, पर्स, बैग और डिजिटल घड़ी निकालने के बाद ही उन्हें मीटिंग हॉल में अंदर जाने दिया गया। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख