suvichar
✕

मौलवी रेप के बाद कमरे में बंद कर देता था मासूम को...

Updated: गुरुवार, 26 अप्रैल 2018 (20:59 IST)
गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश में गाजियाबाद के मदरसे में मौलवी और एक नाबालिग ने 10 साल की मासूम लड़की से बलात्कार किया। पुलिस ने लापता 10 साल की बच्‍ची को 22 अप्रैल को बरामद किया है। 
 
पुलिस ने बलात्कार के आरोप में नाबालिग लड़के और मदरसे के मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची ने पुलिस के सामने जो बयान दिया है वह हिला देने वाला है। लड़की ने बताया कि मौलवी बलात्कार के बाद उसे कमरे में कैद कर देता था। उस समय उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं होते थे। इसकी पुष्टि इस बात से होती है कि जिस समय पुलिस मदरसे में पहुंची उस समय लड़की केवल एक कपड़ा लपेटे हुए फर्श पर लेटी थी। 
 
इस तरह पहुंची मदरसे : लड़की द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक 21 अप्रैल को वो दुकान जाने के लिए अपने घर से बाहर निकली थी, तभी उसे पड़ोस की एक लड़की मिली। उस लड़की ने उसे एक दोस्‍त से मिलवाया। यह लड़का उसे मदरसे तक ले गया, जहां उसने और मौलवी ने उसके साथ बलात्कार किया। 
 
जानकारी के मुताबिक 21 अप्रैल को लड़की के पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक अधिकारी ने बताया कि लड़की के माता-पिता का आरोप है कि मदरसा के धर्मगुरु को लड़की के बंदी बनाकर रखे जाने के बारे में पता था। इसी बीच, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरि ने लड़की के परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का विश्वास दिलाया। गिरि ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथसिंह को लिखे एक पत्र में मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। दूसरी ओर इस मामले में लोगों ने प्रदर्शन कर आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। 

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख