Hanuman Chalisa

मराठा आरक्षण आंदोलन : नवी मुंबई में इंटरनेट सेवा निलंबित

Updated: गुरुवार, 26 जुलाई 2018 (11:08 IST)
मुंबई। मराठा आंदोलन के मद्देनजर मुंबई से सटे नवी मुंबई इलाके में सुबह से इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मराठा आरक्षण को लेकर बुधवार को हुए प्रदर्शन के दौरान कोपर खैराने जैसे इलाकों में हुई हिंसा के मद्देनजर इंटरनेट सेवा निलंबित करने का फैसला लिया गया है।


अधिकारी ने बताया कि इलाके में हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। कोपर खैराने में प्रदर्शनकारियों द्वारा गाड़ियों पर पथराव, स्थानीय पुलिस के साथ उनके संघर्ष और आगजनी के बाद पुलिस ने कल शाम आंसूगैस के गोले दागे थे और लाठीचार्ज किया था। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की एक चौकी में भी आग लगा दी थी।

सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर समुदाय के संगठनों ने बंद आहूत किया था, जिस दौरान हिंसा हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने पहले बताया था कि बंद वापस लिए जाने के बाद अपने घरों को लौट रहे प्रदर्शनकारियों ने कल रात कोपर खैराने इलाके में स्थानीय लोगों की गाड़ियों पर पथराव कर दिया था।
भीड़ के पथराव में कुछ दफ्तर और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने बताया कि सेक्टर-6 में डी-मार्ट सुपर मार्केट के पास स्थित पुलिस चौकी को भी जला दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने चौकी के बाहर खड़ी पांच-छह कारों और दो दर्जन दुपहिया वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सेक्टर-3 में स्थित होटल को भी जला दिया। (भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख