dharma sangrah
✕

नासिक में तेज हुए आरक्षण आंदोलन, काली दिवाली मनाएगा मराठा संगठन

Updated: गुरुवार, 2 नवंबर 2023 (11:43 IST)
Maratha reservation movement : नासिक में मराठा समुदाय के एक निकाय ने महाराष्ट्र में अति पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी के तहत आरक्षण मिलने तक दिवाली और अन्य आगामी त्योहार नहीं मनाने का फैसला किया।

ALSO READ: Maratha Reservation : नहीं बुझ रही मराठा आंदोलन की आग, अब तक 141 मामले दर्ज, 168 लोग गिरफ्तार, 12 करोड़ की संपत्ति स्वाहा
सकल मराठा समाज (SMS) की नासिक जिला इकाई ने दीपावली को काली दिवाली के रूप में मनाने के लिए नासिक शहर में आयोजित एक बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया।
 
बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार, मराठा समुदाय के सदस्य दिवाली के लिए कुछ भी नहीं खरीदेंगे। वे दीये नहीं जलाएंगे।
 
एसएमएस ने यह निर्णय भी लिया कि नासिक जिले के प्रत्येक गांव में कम से कम दो लोग अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे और अन्य क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
 
एसएमएस के एक पदाधिकारी ने कहा कि बैठक के दौरान नासिक जिले में विधायकों, सांसदों और मंत्रियों सहित राजनीतिक नेताओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का भी निर्णय लिया गया।
 
उल्लेखनीय है कि राज्य के 8 जिलों में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे आरक्षण की मांग को लेकर अनशन पर है। वे पानी भी नहीं पी रहे हैं।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख