Hanuman Chalisa

बलात्कार मामले में मनोज पांडे की पत्नी भी गिरफ्तार

रविवार, 24 सितम्बर 2017 (21:49 IST)
मुंबई। शादी के बहाने 27 वर्षीय एक गायिका सह अभिनेत्री से कथित रूप से बलात्कार करने पर भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता मनोज पांडे को गिरफ्तार करने के 2 दिन बाद उनकी पत्नी को भी पति की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
 
चर्कोप थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभिनेता की 20 वर्षीय पत्नी को शनिवार को मुंबई के उपगनरीय क्षेत्र कांडिवली में उनके निवास से गिरफ्तार किया गया। दोनों ने पीड़िता को कथित रूप से 10.80 लाख रुपए का चूना भी लगाया था।
 
पुलिस अधिकारी के अनुसार पीड़िता 15 सितंबर को पांडे के खिलाफ बलात्कार की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची थी, उसके बाद अभिनेता की पत्नी ने उसे कथित रूप से धमकी दी कि यदि वह उसके पति से दूर नहीं रही तो उसे उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पांडे को 21 सितंबर को ठाणे जिले के कल्याण से गिरफ्तार किया गया था, तब वे शूटिंग कर रहे थे। 
 
पुलिस ने अनुसार पांडे (27) के साथ सहजीवन संबंध में रह चुकी पीड़िता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2015 में गर्भ ठहरने के 2 महीने बाद अभिनेता ने उसे गर्भपात के लिए बाध्य किया था।
 
पीड़िता की शिकायत के अनुसार वह 2012 में एक पार्टी में पांडे से मिली थी और उन्होंने उसे एक फिल्म में भूमिका दिलाने का वादा किया। बाद में दोनों कांडिवली में किराए के एक मकान में आ गए। मकान का किराया वही दे रही थी। दोनों आरोपियों के विरुद्ध भादसं की विभिन्न संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। मामले की जांच चल रही है। (भाषा) 

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए बदला नियम: क्या पहले से रह रहे भारतीय स्टूडेंट्स को छोड़ना होगा देश? जानें नया नियम

गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने ग्रामीणों को चौंकाया, बिना पूर्व सूचना के आणंद के आंबली गांव पहुंचे, बच्चों से की मुलाकात आणंद

किचन में कुत्ते की एक मासूम हरकत बनी बड़ी तबाही! टोस्टर ऑन होते ही जल उठा पूरा घर, 3 पालतू जानवरों की मौत [VIDEO]

गुजरात में 'जैश-ए-मोहम्मद' का नेटवर्क खड़ा करने की साजिश, ATS की पूछताछ में बड़ा खुलासा

भारत ने अंतरिक्ष में रचा नया इतिहास! पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग

अगला लेख