ramcharitmanas

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने के बाद मनीषा कोईराला को खूबसूरत दिखना बना बोझ

Updated: मंगलवार, 29 जनवरी 2019 (00:36 IST)
जयपुर। फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोईराला ने कहा है कि कला और व्यक्तित्व ही सबसे बड़ी खूबसूरती के रूप में सामने आना चाहिए।
 
मनीषा कोईराला सोमवार को लिटरेचर फेस्टिवल में न्यू काइंड ऑफ ब्यूटी सत्र में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि कला और व्यक्तित्व सबसे बड़ी खूबसूरती है लेकिन सोशल मीडिया और सेलेब्स के जरिए खूबसूरती के कुछ मायने निर्धारित कर दिए गए हैं जिसके कारण आजकल कॉस्मेटिक सर्जरी कराई जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने के बाद हमेशा खूबसूरत दिखना बोझ बन गया था और एक बार स्किन क्लिनिक के बारे में जानकारी जुटाने पर पता चला कि 12 से 18 साल के बच्चे भी कॉस्मेटिक सर्जरी का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे वे खूबसूरती के उन मायनों में फिट बैठ सकें और यह बहुत डरावना हैं।
 
उन्होंने कहा कि वे एक बास्केटबॉल खिलाड़ी रही हैं और क्लासिकल डांस भी सीखा। इसके कारण साधारण तरीके से रहती थीं। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ गईं और इंडस्ट्री में हमेशा खूबसूरत दिखना पड़ता था, जो बोझ बन गया। शूटिंग खत्म होने के बाद पूरा मेकअप उतारकर मुझे अपने असली रूप में रहना पसंद है।
 
मनीषा ने कहा कि पतले दिखने का कॉन्सेप्ट सिर्फ मार्केटिंग है। इसे मीडिया ने बढ़ावा दिया। लोग सिर्फ वैसा करना चाहते हैं, जो मॉडल और एक्ट्रेस कर रहे हैं। (वार्ता)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान,कहा मिसाइल छोड़ों तो काजी कैंप पर गिरे, बाद में दी सफाई

मुश्‍किल में स्‍वतंत्र भारद्वाज, दिल्‍ली की अदालत ने 14 दिन के लिए भेजा जेल, जंतर-मंतर प्रोटेस्‍ट से आरोपों का कनेक्‍शन

विदेशी मदद से बचाई जाएगी कोलकाता ट्राम की ऐतिहासिक विरासत

अगला लेख