dharma sangrah
✕

दिल्लीवासियों को केजरीवाल पर भरोसा, उन्हें किसी और की जरूरत नहीं : मनीष सिसोदिया

Updated: शनिवार, 14 दिसंबर 2024 (20:27 IST)
Manish Sisodia News : आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने शनिवार को विश्वास जताया कि दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सत्ता में वापसी होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को केजरीवाल पर भरोसा है और उन्हें किसी और की जरूरत नहीं है। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकूटा की पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर का दर्शन करने के बाद लौटे सिसोदिया ने दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की।
 
शुक्रवार शाम वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा, हमने कांग्रेस के साथ बिना किसी गठबंधन के सभी चुनाव लड़े हैं, चाहे वह 2013, 2015 या 2019 का चुनाव हो और हम आगामी (विधानसभा) चुनाव भी अकेले ही लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ही आप नेताओं को चुनाव लड़ाने के लिए प्रेरित करती है।
ALSO READ: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए AAP की दूसरी सूची, मनीष सिसोदिया की सीट बदली (देखें पूरी सूची)
सिसोदिया ने कहा, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के मोर्चे पर केजरीवाल का काम जगजाहिर है और महिला सशक्तीकरण की योजनाएं भी जगजाहिर हैं। उन्होंने महिलाओं को 1,000 रुपए देने का वादा किया था, लेकिन हमारी सरकार उन्हें 2,100 रुपए दे रही है। दिल्ली के लोगों को केजरीवाल पर भरोसा है और उन्हें किसी और की जरूरत नहीं है।
 
आप नेता ने कहा कि हर व्यक्ति ऐसी सरकार चाहता है जो उनके बच्चों की शिक्षा का ध्यान रखे, अच्छे अस्पताल, नौकरियां और सुरक्षा सुनिश्चित करे। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों का जिम्मा सौंपा था और उन्होंने यह काम पूरा किया।
 
उन्होंने कहा, लेकिन भाजपा लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही है क्योंकि कानून व्यवस्था की स्थिति ऐसी है जो मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखी। सिसोदिया ने कहा कि लोगों ने मुंबई में ‘गैंगवार’ के बारे में सुना था लेकिन अब दिल्ली में भी वही स्थिति है।
ALSO READ: मनीष सिसोदिया ने दिया सुझाव, एक शिक्षक को मिले IAS से ज्‍यादा वेतन
उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा बृहस्पतिवार को ‘एक देश, एक चुनाव’ विधेयक को मंजूरी दिए जाने को भाजपा का चुनावी हथकंडा करार दिया। आप नेता ने कहा, बेहतर होगा कि पहले देश में ‘एक चुनाव, एक शिक्षा’ का फॉर्मूला लागू किया जाए, ताकि हर बच्चे को गुणवत्ता युक्त शिक्षा की गारंटी मिले और सभी दल इसकी सफलता के लिए काम करें, तभी भारत आगे बढ़ेगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

अगला लेख