biodatamaker

सेना बोली, मणिपुर में उग्रवाद की समस्या का जल्द समाधान मुश्किल

Updated: रविवार, 4 नवंबर 2018 (14:44 IST)
लेईमाखोंग (मणिपुर)। मणिपुर में उग्रवाद की समस्या का समाधान जल्द निकलना मुश्किल है, क्योंकि यहां कई उग्रवादी गुट हैं और उनकी अलग-अलग मांगें हैं। सेना के एक अधिकारी ने यह बात संवाददाताओं से कही।
 
 
57 माउंटेन डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल वीके मिश्रा ने कहा कि इस राज्य में करीब 30 उग्रवादी संगठन हैं और वे अपनी अलग-अलग मांग रखते हैं। इनमें नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (एनएससीएन) का आइजक मुइवा गुट और प्रतिबंधित एनएससीएन खापलांग गुट भी शामिल है। इनके अतिरिक्त 16 कुकी संगठन हैं, जो अपने लिए अलग राज्य की मांग करते हैं। यूनाइटेड पीपुल्स फ्रंट के 8 गुट भी है, जो मणिपुर के भीतर एक अलग पहाड़ी राज्य बनाना चाहते हैं।
 
मेजर जनरल मिश्रा ने कहा कि कई समूहों की मौजूदगी जटिलता को बढ़ाती है। अगर बात करना चाहें तो किससे करें? मामले की जटिलता को देखते हुए किसी हल पर पहुंचने में बहुत समय लग सकता है। राज्य को प्रभावित करने वाली समस्याओं को हम 4 हिस्सों में बांट सकते हैं- उग्रवाद, जातीय मुद्दे, आपराधिक गतिविधियां और नशीले पदार्थ की समस्या।
 
उन्होंने कहा कि सेना और असम रायफल्स सहित अन्य सुरक्षा बल राज्य से उग्रवाद की समस्या का खात्मा करने के लिए भरसक कोशिश कर रहे हैं। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने उग्रवादी समूहों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है लेकिन बड़े गुटों ने अब तक जवाब नहीं दिया है। (भाषा)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख