sawan somwar

नोएडा में दिल दहला देने वाला हादसा, घर से बुलाया, शराब पी और फिर जिंदा जला दिया...

Updated: शनिवार, 9 फ़रवरी 2019 (15:09 IST)
नोएडा। पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने एक ऑटो चालक को शुक्रवार को जला दिया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि डेल्टा-दो में रहने वाले संतराम (19) को राजू तथा संतोष शुक्रवार की रात को घर से बुलाकर ले गए। इन लोगों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। 
 
थाना प्रभारी ने बताया कि राजू, संतोष और संतराम ने एक साथ बैठकर शराब पी। उन्होंने बताया कि आरोप है कि राजू तथा संतोष ने शराब के अंदर जलती हुई कोई चीज डालकर संतराम के शरीर पर फेंक दी जिसकी वजह से वह बुरी तरह से झुलस गया।
 
उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उसे ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
 
उन्होंने बताया कि इस मामले में संतराम के बड़े भाई रामबाबू ने राजू तथा संतोष को नामित करते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है। (भाषा) 
 

Show comments

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

LIVE: ByPoll Election Results : दतिया में भाजपा आगे, बांकीपुर में प्रशांत किशोर को बढ़त

Top News 3 August: 3 राज्यों के उपचुनाव परिणाम, पप्पू यादव पर हमला, सावन का पहला सोमवार

दतिया उपचुनाव में नतीजों से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सस्पेंड, भितरघात के आरोपों के बाद कार्रवाई

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

योगी सरकार ने महिला कावड़ियों के लिए किए विशेष प्रबंध, जलाभिषेक करने उमड़ पड़ी नारीशक्ति

अगला लेख