शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Man jumps off 5th floor in South Delhi, dies
Written By
Last Modified: गुरुवार, 16 मई 2019 (08:49 IST)

दूसरे की पत्नी के साथ पकड़ा गया, डरकर 5वीं मंजिल से लगाई छलांग

दूसरे की पत्नी के साथ पकड़ा गया, डरकर 5वीं मंजिल से लगाई छलांग - Man jumps off 5th floor in South Delhi, dies
नई दिल्ली। साउथ दिल्ली के तिगड़ी थाना इलाके में एक शख्स दूसरे की पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था। तभी महिला का पति वहां आ धमका। बचने के लिए उसने 5वीं मंजिल से नीचे गली में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
 
पुलिस ने बताया कि यह वाक्या मंगलवार शाम का है। पुलिस जांच में पता चला कि मंगलवार शाम महिला घर पर अकेली थी। तभी पंकज इसके घर पहुंचा। दोनों घर में थे। इसी दौरान महिला का पति घर पर आ गया। उसने दोनों को कमरे में बंद कर दिया। दहशत के मारे पंकज 5वीं मंजिल से नीचे कूद गया। इस वजह से ही उसकी मौत हो गई।
 
जांच के दौरान पता लगा है कि मृतक पंकज शादीपुर डिपो में जॉब करता था। वह पिछले करीब दो साल से महिला के संपर्क में था। यह भी कहा जा रहा है कि युवक को ऊपर से गिराकर मारा गया है। हालांकि, पुलिस के अनुसार मामला हत्या का नहीं लग रहा है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। 
ये भी पढ़ें
बंगाल के नतीजे तय करेंगे देश की राजनीति की दिशा, ममता और भाजपा में हो रही अस्तित्व की लड़ाई