manglik dosh calculator
✕

पीठ दर्द से था परेशान, डॉक्टर ने लगा दिया पशुओं को लगने वाला इंजेक्शन

Updated: गुरुवार, 21 अप्रैल 2022 (14:42 IST)
बारीपदा। ओडिशा पुलिस ने गुरुवार को मयूरभंज जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा एक व्यक्ति को पशुओं को लगने वाला इंजेक्शन लगा दिया। आरोपी डॉक्टर को कुछ लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। लेकिन उसे छोड़ दिया गया। ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में सहायक उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया।
 
मयूरभंज के एसपी खिलाड़ी ऋषिकेश ज्ञानदेव ने महुलडीहा थाने में तैनात एएसआई पबित्र मोहन राउत को निलंबित कर दिया। एएसआई पर आरोप है कि उन्होंने स्थानीय लोगों द्वारा पशुओं को दिया जाने वाला इंजेक्शन आदमी को लगाने के एक प्रकरण में झोलाछाप डॉक्टर को पुलिस के हवाले किया था, लेकिन राउत ने उसे जाने दिया।
 
क्योंझर जिले के कांतिपाल के बिश्वनाथ बेहरा (62) के रूप में पहचाने जाने वाले झोलाछाप डॉक्टर ने 16 अप्रैल को पीठ दर्द से पीड़ित 55 वर्षीय श्रीकांत मोहंता को तीन पशुओं के इंजेक्शन दे दिए थे। इसके अलावा उसने मोहंता को कुछ गोलियां भी दीं और उसे दिन में दो बार सेवन करने का सुझाव दिया।

बिश्वनाथ ने जानवरों वाला इंजेक्शन लगाने के लिए मरीज से 470 रुपये वसूले थे। संयोग से, पशु दवा लेने के बावजूद रोगी पर ऐसा कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा।
 
हालांकि, मरीज के बेटे को बिश्वनाथ पर झोलाछाप डॉक्टर होने का शक था। उसने ठाकुरमुंडा के एक डॉक्टर को इंजेक्शन की तस्वीर भेजी, जिन्होंने पुष्टि की कि इंजेक्शन जानवरों को दिया जाता है।
 
महुलडीहा थाना पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई से जाने की अनुमति मिलने के बाद वे फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस ने फरार डॉक्टर की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख