Hanuman Chalisa

सांप ने आदमी को काटा और आदमी ने सांप को, दोनों की मौत

Updated: सोमवार, 6 मई 2019 (23:16 IST)
वडोदरा। गुजरात के महीसागर जिले में सर्पदंश से 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, लेकिन मरने से पहले उसने भी सांप को काट लिया और उसे भी मार दिया। गांव के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

यहां से 120 किलोमीटर दूर संतरामपुर तहसील के अजनवा गांव में शनिवार को दोपहर बाद यह घटना हुई अजनवा गांव के सरपंच कानू बारिया ने बताया कि पर्वत गाला बारिया एक ऐसी जगह पास खड़ा था, जहां एक खेत से ट्रक पर मक्का लादा जा रहा था। तभी एक सांप बाहर निकला। उसे देखते ही अन्य लोग वहां से भाग गए, लेकिन वह यह दावा करते हुए वहीं खड़ा रहा कि वह कई सांपों को पहले भी पकड़ चुका है।
 
उन्होंने बताया कि उसने उस सांप को पकड़ लिया जिसने उसके हाथ और चेहरे पर डस लिया। इसके जवाब में पर्वत ने भी उस सांप को काट लिया और सांप को मार भी दिया।
 
सरपंच बारिया ने बताया कि उसे लुनावाड़ा शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया और फिर हालत गंभीर देखते हुए उसे गोधरा भेज दिया गया, लेकिन सांप का जहर उसके शरीर में फैल जाने के कारण उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि अजनवा पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। (भाषा)

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: 48MP Fusion Camera सेटअप के साथ iPhone 18 Pro लॉन्च

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख