suvichar
✕

भाजपा विधायक की फिर फिसली जुबान, ममता की तुलना की राक्षसी 'सुरसा' से

Updated: सोमवार, 4 फ़रवरी 2019 (21:41 IST)
बलिया। विपक्षी नेताओं के बारे में अपमानजनक बयान देकर चर्चा में रहने वाले उत्तरप्रदेश के बलिया से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुरेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना रामायण में वर्णित राक्षसी 'सुरसा' से की है।
 
जिले के बैरिया सीट से विधायक सुरेंद्र सिंह ने रविवार रात यहां रामायण का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह हनुमान को सुरसा ने लंका जाने से रोकने की कोशिश की थी, उसी से शायद ममता बनर्जी प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राम हैं, तो योगीजी हनुमान हैं।
 
पत्रकारों से बातचीत में भाजपा विधायक ने कहा कि जिस तरह सुरसा ने हनुमान को रोकने की कोशिश की थी, उसी तरह ममता ने भी रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को पश्चिम बंगाल में उतरने नहीं दिया।
 
गौरतलब है कि इससे पहले भी भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने मायावती, प्रियंका वाड्रा, राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य नेताओं के बारे में विवादित बयान दिए थे। ममता बनर्जी के बारे में उनका ताजा बयान रविवार को योगी आदित्यनाथ को पश्चिम बंगाल के बालुरघाट और रायगंज में होने वाली जनसभा के लिए हेलीकॉप्टर उतारने की मंजूरी नहीं मिलने के बाद आया है। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख