ramcharitmanas

इंदौर में होगा 26वीं मालवा ‘कबीर यात्रा महोत्सव’ का समापन

Updated: गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020 (17:07 IST)
पिछले 25 साल से आयोजित होने वाले कबीर यात्रा महात्‍सव की शुरुआत बुधवार 19 फरवरी को लुनियाखेड़ी से हुई।

संत कबीर के निर्गुण को आमजन तक पहुंचाने के लिए 'मालवा कबीर यात्रा' का आयोजन किया जाता है। इस यात्रा में देश-विदेश के कलाकार सूफी गायन की प्रस्‍तुति देते हैं। पद्मश्री और कबीर भजन गायक प्रहलाद सिंह टिपानिया के मार्गदर्शन में कबीर स्मारक, लूनियाखेड़ी से प्रारंभ होकर पचौर, देवास, शाजापुर,आगर, उज्जैन होते हुए 23 फ़रवरी को इंदौर पहुंचेगी। इंदौर में इस यात्रा का समापन होगा।

देश के प्रसिद्ध 17 कलाकार देंगे प्रस्तुति
इस यात्रा में देश के प्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री प्रह्लादसिंह टिपानिया, कच्छ के लोकगायक  मोरालाला मारवाड़, बेंगलौर से बिंदुमालिनी नारायणस्वामी, वेदान्त भारद्वाज और वासु दीक्षित, बाउल गायक लक्ष्मणदास बाउल और निताई चंद्रदास, दास्‍तानगो हिमांशु बाजपेयी, क़व्वाल मीर बासु बरकत ख़ान, देवनारायण सारोलिया, मंजिल मिस्टिक, राधिका सूद नायक, शबनम विरमानी, श्रुति विश्वनाथ, वेद मिश्रा, फ़क़ीर-खेता ख़ान अलग-अलग स्‍थानों पर अपनी प्रस्तुति देंगे।

इंदौर के तक्षशिला ऑडिटोरियम (डीएवीवी) में यात्रा का समापन होगा। इस मौके पर  महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शाम 4 बजे ‘कबीर एवं गांधी की प्रासंगिकता’ विषय पर परिचर्चा होगी। इसमें मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा, युवा कल्याण एवं खेलमंत्री जीतू पटवारी होंगे। मुख्य वक्ता अमेरिका की प्रोफेसर लिंडा हेस, अनिल त्रिवेदी और डॉ. रामनारायण श्याग होंगे। इसके बाद हिमांशु वाजपेयी, वेदान्त भारद्वाज, प्रहलादसिंह टिपानिया, मंजिल मिस्टिक, वेदान्त भारद्वाज, बिंदुमालिनी, लक्ष्मणदास बाउल और फ़कीरा व खेता खान की प्रस्‍तुति होगी।

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

Red Sea Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीयों समेत सभी 14 क्रू सदस्य सुरक्षित

MP Politics : दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला संगठन समिति भंग

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

अगला लेख