suvichar

मालेगांव बम विस्फोट मामले में 4 लोगों को 50 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत

Updated: शुक्रवार, 14 जून 2019 (17:14 IST)
मुंबई। बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को मालेगांव बम विस्फोट मामले में 4 आरोपियों की जमानत मंजूर कर ली।
 
न्यायमूर्ति इंद्रजीत महंती और न्यायमूर्ति एएम बदर ने आरोपी लोकेश शर्मा, धनसिंह, राजेंद्र चौधरी और मनोहर नरवारिया की 50 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत मंजूर की है।
 
वर्ष 2006 में मालेगांव में हुए बम विस्फोट मामले में जमानत पर रिहा किए गए आरोपियों को अदालत ने आदेश दिया है कि सुनवाई के दौरान विशेष अदालत में प्रतिदिन हाजिर होना होगा तथा साक्ष्यों से छेड़छाड़ नहीं करते और गवाहों से संपर्क नहीं करने का भी आदेश दिया गया है।
 
आरोपी वर्ष 2013 में गिरफ्तार किए गए थे और तब से ही जेल मे थे। आरोपियों ने विशेष अदालत द्वारा जून 2016 में जमानत याचिका खारिज करने के बाद उसी वर्ष बंबई उच्च न्यायालय में जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी।
 
आरोपियों की ओर से वकील प्रशांत मागू और वकील जेपी मिश्रा ने अदालत को बताया कि जबसे आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, तब से अभी तक मामले की सुनवाई शुरू नहीं हुई है।
 
मालेगांव बम विस्फोट मामले में पीड़ित शफीक अहमद और मोहम्मद सईम ने जमानत याचिका का विरोध किया।
गौरतलब है कि 8 सितंबर 2006 को हुए मालेगांव के हमीदिया मस्जिद के समीप बम विस्फोट में 37 लोगों की जानें गई थीं और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। (वार्ता)

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

क्या स्वस्थ रहने के लिए 8 घंटे सोना सच में जरूरी है?

Kanwar Yatra 2026 : हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई फूलों की बारिश, बोले- शिवभक्त बोले योगीजी ने फूल नहीं सम्मान बरसाया

Gujarat : गुजरात में दिव्यांगों के लिए बड़ी सुविधा, अब मोबाइल में दिखाएं बस पास और करें फ्री सफर, केंद्र सरकार ने दिया अवॉर्ड

9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को बड़ा तोहफा, CM पुष्कर सिंह धामी ने खाते में भेजे 146 करोड़ रुपए

CM हेमंत सोरेन का बड़ा संदेश, बोले- जल, जंगल, जमीन और पहचान की रक्षा हमारा संकल्प

अगला लेख