kundali milan
✕

कोडरमा थर्मल पॉवर प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, 4 अधिकारियों की मौत

Updated: शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 (14:48 IST)
कोडरमा। कोडरमा थर्मल पॉवर प्लांट (झारखंड) में लिफ्ट का तार टूट जाने से 4 लोगों की लोगों की अकाल मौत हो गई है। जबकि 20 लोग निर्माणाधीन चिमनी के ऊपर फंस गए। इन सभी को रेस्क्यू कर सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस हादसे में एक निजी कंपनी के प्रोजेक्ट हेड, 2 इंजीनियर्स समेत 4 लोगों की जान चली गई। चिमनी निर्माण के दौरान अस्थायीलिफ्ट का तार टूटने से इसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गई।

ALSO READ: सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने दिया इस्तीफा, जानिए कारण
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रोजेक्ट हेड कृष्णा प्रसाद अपने सहयोगियों के साथ निर्माणाधीन चिमनी में फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन एरिया में करीब 120 फीट की ऊंचाई पर काम का निरीक्षण कर रहे थे। लिफ्ट का तार टूटने से इसी दौरान सभी चारों लोग नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें से 2 लोगों की थोड़ी देर बाद घटनास्थल पर मौत ही हो गई, जबकि 2 लोगों की मौत कोडरमा सदर अस्पताल में पहुंचने पर हुई। इस मामले की जांच जारी है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

CM योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

अगला लेख