suvichar
✕

अब घर-घर जाएंगे महाराष्ट्र के अस्पताल

Updated: गुरुवार, 2 नवंबर 2017 (15:26 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू किए गए एक अभियान के तहत चार नवबंर को राज्य के चैरिटेबल अस्पताल फुटपाथ पर जीवन बसर करने वाले लोगों और मुंबई की झुग्गी बस्तियों में गंदगी के बीच रहने वाले गरीब लोगों के घर-घर जाकर उनकी सेहत की जांच और उपचार करेंगे।
 
एक अधिकारी ने बताया कि ‘गरीब मरीजों के द्वार, चैरिटेबल अस्पताल’ नामक मुहिम को गरीब मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
 
राज्य चैरिटी आयुक्त कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य चैरिटी आयुक्त शिवकुमार डीगे द्वारा शुरू मुहिम के तहत अस्पताल में उपचार की आवश्यकता वाले मरीजों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
 
अधिकारी ने कहा कि यह मुहिम उन तमाम शिकायतों के संदर्भ में भी है जिनमें आरोप लगते रहे हैं कि ये अस्पताल उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार गरीबों एवं वंचित तबके के मरीजों के लिये निर्धारित सभी 20 प्रतिशत बिस्तरों को उनके लिये आरक्षित नहीं करते।
 
संपर्क करने पर डीगे ने कहा कि अस्पतालों के साथ हुई उनकी पहली बैठक में सभी चैरिटेबल अस्पताल इस मुहिम को लागू करने के लिए तुरंत सहमत हो गए। मुहिम को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए अभी दो और बैठकें होंगी। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख