• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Maharashtras Ahmednagar to be renamed as Ahilya Nagar, announces CM Shinde
Written By
Last Updated :अहमदनगर , बुधवार, 31 मई 2023 (19:56 IST)

Maharashtra : अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या नगर किया जाएगा, CM एकनाथ शिंदे ने किया ऐलान

Maharashtra : अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या नगर किया जाएगा, CM एकनाथ शिंदे ने किया ऐलान - Maharashtras Ahmednagar to be renamed as Ahilya Nagar, announces CM Shinde
Ahmednagar now Ahilya Bai Nagar   : महाराष्ट्र के अहमद नगर जिले का नाम बदलकर अहिल्याबाई होलकर के नाम पर किया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जिले के नाम को बदलने की घोषणा बुधवार को की। 31 मई को अहिल्याबाई होलकर की जयंती है। इससे पहले औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिलों के नाम बदले गए थे। औरंगाबाद का नाम छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव किया गया था। हालांकि इन दोनों शहरों के नाम बदलने के फैसले को हाइकोर्ट मे चुनौती दी गई है। आज अहिल्याबाई की जयंती भी है। अब अहमद नगर को अहिल्या नगर के नाम से जाना जाएगा।
बुधवार को मुख्यमंत्री शिंदे अहिल्याबाई के जन्म स्थल पहुंचे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। इसी मौके पर सीएम शिंदे ने जिले के नाम को बदलने की घोषणा कर दी। जिले का नाम बदलने की मांग लगातार की जा रही थी।
 
इंदौर हवाई अड्डे का नाम 'देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा' रखा गया है, उनके नाम पर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र (सोलापुर) में दो विश्वविद्यालयों का नाम रखा गया है। उनकी स्मृति में कई सड़कों, इमारतों, सार्वजनिक स्थानों का नामकरण किया गया है।
 
कौन थीं देवी अहिल्या : अहिल्या बाई होलकर (1725-1795) का जन्म अहमदनगर जिले के चौंडीगांव में में हुआ था। 1733 में उनका विवाह सूबेदार मल्हार राव होलकर के पुत्र खंडेराव के साथ हुआ था। 1754 में खंडेराव युद्ध के दौरान वीरगति प्राप्त करने के पश्चात होलकर साम्राज्य की बागडोर देवी अहिल्या के हाथ में आ गई। देवी अहिल्या की गिनती भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला शासकों में होती है। 13 अगस्त 1795 में उनका निधन हुआ था। 
 
अहिल्या बाई ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भी पूरे भारत में प्रसिद्ध तीर्थ स्थानों में मन्दिर बनवाए, घाट बनवाए। कुओं और बावड़ियों का निर्माण भी करवाया। काशी विश्वनाथ में शिवलिंग को स्थापित किया। उन्होंने जगह-जगह अन्न क्षेत्र और प्याऊ का भी निर्माण करवाया।  Edited By : Sudhir Sharma