शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Maharashtra Politics : Deepak Sawant To Join Eknath Shinde Camp
Written By
Last Modified: बुधवार, 15 मार्च 2023 (19:20 IST)

Maharashtra Politics : 24 घंटे में उद्धव गुट को लगा दूसरा बड़ा झटका, दीपक सावंत ने थामा एकनाथ शिंदे का हाथ

Maharashtra Politics : 24 घंटे में उद्धव गुट को लगा दूसरा बड़ा झटका, दीपक सावंत ने थामा एकनाथ शिंदे का हाथ - Maharashtra Politics : Deepak Sawant To Join Eknath Shinde Camp
मुंबई। Maharashtra Politics update : महाराष्ट्र की राजनीति में उद्धव ठाकरे के वफादार उनका साथ छोड़ते जा रहे हैं। उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को 24 घंटे में दूसरा बड़ा झटका लगा है। देवेंद्र फडणवीस सरकार के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दीपक सावंत (Dr Deepak Sawant) ने शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं। इससे पहले पूर्व मंत्री व वफादार शिवसैनिक सुभाष देसाई के बेटे भूषण देसाई के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए थे। सावंत आज अधिकारिक तौर पर शिंदे खेमे में शामिल हो गए। 
 
कौन हैं दीपक सावंत : ठाकरे गुट के नेता दीपक सावंत विधान परिषद सदस्य रहे हैं। सावंत ने शिवसेना से मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। जुलाई 2004 में उन्हें पहली बार विधान परिषद जाने का मौका मिला था। इसके बाद वह 2006 और 2012 में दोबारा चुने गए। लेकिन तीसरी बार पार्टी ने उनका टिकट काट दिया।

दिसंबर 2014 में फडणवीस सरकार के दौरान दीपक सावंत को सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री बनाया गया था। साथ ही उन्हें भंडारा व उस्मानाबाद जिले के पालक मंत्री का दायित्व भी सौंपा गया था।
 
क्या बोले सीएम शिंदे : महाराष्ट्र के मुख्यंमत्री एकनाथ शिंदे ने इस मौके पर कहा कि मैं डॉ. दीपक सावंत का हमारी शिवसेना पार्टी में स्वागत करता हूं। उनके अनुभव से हमें लाभ होगा।

दीपक सावंत विधान परिषद में पूर्व विधायक रहे हैं। उन्होंने शिवसेना से मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। जुलाई 2004 में वह पहली बार विधान परिषद की दहलीज पर पहुंचे थे। Edited By : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
GST से जुड़े विवादों का अब जल्‍द होगा समाधान, सरकार उठाने जा रही यह बड़ा कदम