dharma sangrah
✕

उद्धव ठाकरे के निशाने पर NCB, कहा- मुंबई पुलिस ने हीरोइन नहीं हेरोइन पकड़ी, इसलिए नहीं मिली पब्लिसिटी

Updated: शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (13:44 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक के बाद अब मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी एक बार फिर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को निशाने पर लेते हुए तीखा तंज किया है। उन्होंने कहा कि हमारी मुंबई पुलिस ने हीरोइन नहीं हेरोइन पकड़ी थी। यही कारण है कि उसे पब्लिसिटी नहीं मिली। 
 
उल्लेखनीय है कि एनसीबी ने क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया है, जिसे अब तक जमानत नहीं मिल पाई। इसके साथ अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। फिलहाल ड्रग्स से जुड़ा यह मामला पूरे देश की मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है। 
 
दूसरी ओर, महाराष्ट्र पुलिस ने 25 करोड़ रुपए की हेरोइन पकड़ी है। इसी संदर्भ में उद्धव मुंबई, पुणे और नागपुर में अत्याधुनिक फोरेंसिक लैब के उद्घाटन के मौके पर एनसीबी पर कटाक्ष किया कि मुंबई पुलिस ने हीरोइन नहीं हेरोइन पकड़ी है, यही कारण है कि उसे पब्लिसिटी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि इन दिनों सिर्फ एक बात हो रही है ड्रग्स, ड्रग्स और ड्रग्स।
 
उद्धव ने कहा कि हमारी मुंबई पुलिस ने 4 दिन पहले 25 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी थी। उन्हें पब्लिसिटी नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हमें गर्व महसूस कराया। यहां तक कि कोई उनका नाम तक नहीं जानता।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख