Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र : 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 91.25 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण, लड़कों से आगे रहीं लड़कियां

Updated: गुरुवार, 25 मई 2023 (17:24 IST)
Maharashtra board 12th class result declared : महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं कक्षा के परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए गए, जिसमें कुल 91.25 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए और लड़कों की तुलना में लड़कियों ने कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल के अनुसार, राज्य के 9 क्षेत्रों में से, कोंकण क्षेत्र में सबसे अधिक 96.01 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।

बोर्ड ने कहा कि कुल 14,28,194 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था और 14,16,371 उपस्थित हुए थे। इनमें से 12,92,468, यानी 91.25 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। मार्च-अप्रैल 2022 में हुई परीक्षा में 94.22 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए थे। इस साल पिछले साल की तुलना में उत्तीर्णता प्रतिशत 2.97 फीसदी कम रहा।

बोर्ड ने कहा कि इस साल लड़कियों का उत्तीर्णता प्रतिशत 93.73 और लड़कों का 89.14 फीसदी रहा। बोर्ड ने कहा कि विज्ञान विषय में 96.09 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। वाणिज्य में 90.42 प्रतिशत और कला विषय में 84.05 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख